फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पंचायती राज कार्यालय को मिले 25 सिविल इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गांव में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सरकार ने पहली बार पंचायती राज कार्यालयों के लिए सिविल इंजीनियरों की नियुक्ति की है। मेरठ में भी 25 सिविल इंजीनियर भेजे गए हैं। शनिवार को विकास भवन स्थित जिला पंचायती राज कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसमें पांच महिला सिविल इंजीनियर भी शामिल हैं। मेरठ में 12 ब्लॉक में दो-दो सिविल इंजीनियरों की तैनाती की जाएगी, जिससे विकास कार्यों की गति को बढ़ाने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में कई तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं। अभी तक हमें प्रस्ताव तैयार कराने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जूनियर इंजीनियर की मदद लेनी पड़ती थी, जिससे प्रस्ताव तैयार होने में ही समय लग जाता था। अब सीधा गांव में विकास कार्य के लिए सिविल इंजीनियर मौके पर ही डिजाइन तैयार कर देंगे। जिससे आसानी से तेज गति से कार्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें