फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 25 लाख से पांच गांवों में बनेंगे पंचायत प्रशिक्षण केंद्र

Mon, 13 Mar 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले की पांच ग्राम पंचायतों में 25 लाख रुपये से पंचायत प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाएंगे। जहां पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य कर्मियों को सरकारी योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर बेहतर तरीके से उतारा जा सकेगा।
विज्ञापन

पंचायत प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए ग्राम पंचायतों के पास पंचायत भवन और सामुदायिक केंद्र होना जरूरी है। जिसमें कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली, बाउंड्रीवाल की व्यवस्था हो। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक व अपर प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी व विभिन्न विभागों के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों की उपलब्धता रोस्टर के होनी चाहिए। इसके अलावा ग्राम प्रधान का शिक्षित होना भी जरूरी है।
जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी ने बताया कि ऐसी पांच ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद शासन से ग्राम पंचायत को पांच-पांच लाख रुपये बजट आवंटित कर दिया जाएगा और वहां नियमानुसार पंचायत शिक्षण केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-
इन गांवों का प्रस्ताव भेजा
जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी ने बताया कि पंचायत प्रशिक्षण केंद्र के लिए कई गांवों की सूची बनाई गई थी। जिसमें ग्वालीखेड़ा, बावली, बसी, मुकंदपुर, बिजवाड़ा ग्राम पंचायत का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
कोट...
पांच गांवों में पंचायत प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाएंगे। जहां पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य कर्मियों को सरकारी योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। जिससे उन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिया जा सके। - अमित त्यागी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें