फोटो
संवाद
मेरठ। श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मैच में बुधवार को पंचवटी ने लगातार दूसरी जीत के साथ टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। पंचवटी ने जैस क्रिकेट एकेडमी को 89 रन से हराया। मैच में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.4 ओवर में दस विकेट खोकर 253 रन बनाए। इसमें उमंग यादव ने 53, हर्ष राणा ने 48 व लक्षित राणा ने 37 रन बनाए। जैस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में प्रतीक तोमर ने 4, महराज ने 3 व अधिराज ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैस क्रिकेट एकेडमी की टीम 36 ओवर में मात्र 164 रन पर ही सिमट गई। इसमें प्रतीक तोमर ने 59 व आर्यन गुप्ता ने 57 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से आर्यन सैफी 4, नव्या ने 2 व शुभ सात्विक ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 89 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच आर्यन सैफी को दिया गया। फाइटर ऑफ द मैच प्रतीक तोमर रहे। कोच उमेश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।