फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचवटी ने 8 विकेट से टारगेट क्रिकेट एकेडमी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को अंडर-14 वर्ग में पंचवटी व टारगेट क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट पर 80 रन बनाए। इसमें रौनक ने 20, अर्जुन ने 11 रन का योगदान दिया। पंचवटी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष ने 4 और आर्य ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी की टीम ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें नव्या ने 42 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान हर्ष राणा ने 10 रन बनाए। पंचवटी ने 8 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच कप्तान हर्ष राणा को चुना गया। क्रिकेट कोच अंजलि, कोच उमेश कुमार ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें