फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने जीती टैलेंट हंट ट्रॉफी

Sat, 01 Nov 2025 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। पंचवटी क्रिकेट मैदान में चल रही अंडर 14 टैलेंट हंट ट्रॉफी में पंचवटी की टीम ने जैस क्रिकेट एकेडमी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
जैस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर पंचवटी को 108 रन का लक्ष्य दिया। इसमें वीर ने 38 व कार्तिक ने 23 रन बनाए। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से शुभ ने 4, हर्ष राणा ने 3 व आयुष शर्मा ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 27.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 108 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। हर्ष राणा ने 33, सात्विक ने 24 व नव्या ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया। जैस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज वंश ने दो, महाराज, अंशुमान व कार्तिक ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी ने पांच विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। कोच उमेश कुमार ने बताया कि प्लेयर ऑफ द मैच शुभ गुर्जर, फाइटर ऑफ द मैच वीर, व पंचवटी के 12 साल के हर्ष राणा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें