मेरठ। सरधना स्थित मैदान में शाहिद सहमल क्रिकेट एकेडमी और पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के बीच हुए मैच हुआ। इसमें पंचवटी एकेडमी की टीम ने तीन विकेट से जीत प्राप्त की। शाहिद सहमल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। इसमें तरुण ने 49, अर्थव ने 77 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वंश सेन ने छह विकेट प्राप्त किए। नव्या ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 38.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर तीन विकेट से जीत प्राप्त की। पंचवटी की ओर से नव्या ने शानदार 75 रन की पारी खेली। तुषार पाल ने भी 32 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अथर्व और आरुष चौधरी ने दो-दो विकेट लिए। नव्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद