जेसीएल क्रिकेट कप जीतने वाली पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम
मेरठ। भैंसा गांव में आयोजित जेसीएल जूनियर कप में पंचवटी की टीम ने फाइनल मैच में टारगेट क्रिकेट एकेडमी को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता के बाद एकेेडमी पहुंचने पर टीम के सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। फाइनल मुकाबले में टारगेट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए। इसमें अनुज ने 40, शुभम ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आर्यन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी की टीम ने 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त किया और 5 विकेट से फाइनल जीता। इसमें उमंग यादव ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 121 रन बनाए। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष प्रधानाचार्य एके मोहन ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मोके पर कोच उमेश, अंजलि, अंकित कोरी आदि मौजूद रहे। पंचवटी की टीम का शाम में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में भी सम्मान किया गया।