सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स पल्लव चौधरी का आईएमए कैम्प के लिए चयन।
मेरठ। सीसीएसयू के सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र पल्लव चौधरी का चयन प्रतिष्ठित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) अटैचमेंट कैंप के लिए हुआ है। पल्लव बीटेक सूचना प्रौद्योगिकी चतुर्थ वर्ष के छात्र व 71 यूपी बटालियन एनसीसी के अंडर ऑफिसर हैं। आईएमए कैंप 22 दिसंबर 2025 से दो जनवरी 2026 तक देहरादून में आयोजित होगा। पल्लव चौधरी एनसीसी-बी सर्टिफिकेट धारक हैं। वर्तमान में सी सर्टिफिकेट में नामांकित हैं। देश के लगभग 17 लाख एनसीसी कैडेट्स में से केवल 120 सीनियर डिवीजन कैडेट्स को इस कैंप के लिए चुना गया है। इस उपलिब्ध पर संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल, एनसीसी अधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि पल्लव का चयन पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। एनसीसी का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास करना है। संवाद