सरधना। छबड़िया गांव में गुरुद्वारे के सामने सोमवार को युवा रालोद नेता संजय चौधरी के नेतृत्व में हुई बैठक में पाकिस्तान में नानक साहिब पर हमले की निंदा की गई। कहा कि पाकिस्तानी भीड़ ने नानक साहिब पर हमला कर उनका नाम गुलाम अली मुस्तफा रखने की बात कही जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, पेशावर में सिख युवक की हत्या कर दी गई है। इस मामले में हमारी सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर मदनपाल सिंह, जगबीर सिंह, शुभाष, सुदेश, रविंद्र, सरदार सतविंदर सिंह, महिपाल, सरदार परविंदर सिंह, रोबिन, अमित, जरनैल, अंकुश, राहुल, सत्यम, मोहित, गौरव, ऋषभ नितिन, जितेंद्र, रोहित, हितेश, गुरजीत, आदित्य व विनोद आदि मौजूद रहे।