हस्तिनापुर। ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर उसका पुतला फूंका।
कस्बे में बजरंग दल प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख वह जिला संयोजक आशु त्यागी के निर्देशन में पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हुए हमले के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। इस अवसर पर आशु त्यागी ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। वहां स्थित गुरुद्वारा सिख समाज के एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। बीते शुक्रवार को पाकिस्तान के बहुसंख्यक समाज की भीड़ ननकाना साहिब गुरुद्वारे और सिखों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया गया तथा गुरुद्वारे पर पथराव व तोड़फोड़ की गई। वहीं, हिंदू विरोधी नारे लगाए गए। सिखों को धमकाया गया। यह इस प्रकार की पहली घटना नहीं है। पाकिस्तान में लगातार हिंदू समाज के साथ मारपीट, हत्या और धर्म परिवर्तन जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि पाकिस्तान सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें तथा वहां रहने वाले हिंदू समाज के हितों और जानमाल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे। इसको लेकर सोमवार को गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में पाकिस्तान का पुतला हाथ में लेकर रैली निकाली तथा बाजार से होते हुए थाने से कुछ ही दूरी पर जाकर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता दिवाकर कौशिक, वैभव सोनी, मोहित मूंछ, ऋतिक गुर्जर, राहुल गोयल, आशु कश्यप, अमित, पुलकित शर्मा, दुष्यंत नागर, राहुल गुर्जर, रोबिन गुर्जर, हिमांशु, अनुज चौधरी, पुलकित प्रजापति, लहरी, आदेश फौजी, मिंटू, शुभम, उज्ज्वल, रोहित, सत्यम, प्रशांत, अंकित, ऋतिक, अमन प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।