फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव बिजौली में शनिवार को एसके एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य समाज के उन हिस्सों को छूने का प्रयास रहा जो देश के लिए आज भी महत्वपूर्ण विषय हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, जल संरक्षण समाज के लिए चुनौती है। यदि बेटियों को बचा लिया तो उन्हें किसी अभियान की आवश्यकता नहीं है। एक बेटी कई पीढ़ियों को शिक्षित करती है। वहीं, प्रदूषण भी देश के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। हमें सभी को जागरूक होने व आसपास के लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। हमें प्रत्येक वर्ष अभियानों के माध्यम से पौधरोपण करना चाहिए। वहीं, पेयजल मानव जीवन समेत पृथ्वी पर जीव जगत के लिए महत्वपूर्ण है। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता का प्रयास किया। इसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या प्रिया त्यागी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें