फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहीद अब्दुल हमीद के शौर्य और बलिदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद अब्दुल हमीद की जयंती पर बुधवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस और बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका शौर्य और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री नसीम राणा, विधानसभा अध्यक्ष रामकिशोर, सभासद मुकेश कुमार, हरीश, मनीष, फरमान अंसारी, डॉ. रामवीर, सुल्तान खान, नदीम, सतीश मैनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें