मेरठ। काजीपुर में ग्राम वासियों ने स्वर्गीय राजेश पायलट की 26 वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा जनहित में शरबत वितरण और पौधरोपण कर स्वर्गीय राजेश पायलट को याद किया।ग्राम वासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर शपथ ली कि किसान, मजदूर,लाचार पीड़ित की मदद करेंगे और जनहित में सेवा करने का काम करेंगे। इस दौरान पार्षद भारत भडाना, गौरव गर्जर,सागर बैंसला अक्षय भडाना, सुमित बैंसला,एड नितिन सिंह और मयंक बैंसला सहित सैंकडों ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद