फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा दौराला मंडल की ओर से हरेंद्र चौधरी के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। मनिंदर विहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित और अंतिम व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता दी। उनके विचार और योगदान सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान मुदित, प्रताप, संजय नामदेव, प्रद्युम्न जैन, विनीत, राहुल, संदीप, विपिन, विवेक, अक्षय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें