बहसूमा। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए ईंटों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। जांच के दौरान वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार ले जाता पाय गया। कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को बहसूमा थाने में खड़ा करा दिया। एआरटीओ सुधांशु रंजन ने बताया कि ओवरलोड वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनते हैं। अधिक भार होने से वाहन का संतुलन बिगड़ने, ब्रेक फेल होने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा ओवरलोडिंग से सड़कों को भी नुकसान पहुंचता है।