फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैली में निशुल्क शिविर में 200 से अधिक लोगों की जांच

विज्ञापन
खरखौदा के गांव कैली चिकित्सा शहर में मरीजों की जांच करते चिकित्सा (संस्थान)
विज्ञापन
खरखौदा। कैली गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल के सौजन्य से यह शिविर आयोजित हुआ। एनसीआर मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की सहायक प्रबंध निदेशक शिवानी अग्रवाल ने इसका शुभारंभ किया। शिविर में 200 से अधिक महिला, पुरुषों और बच्चों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने रक्तचाप, मधुमेह, खून और दांतों का परीक्षण किया। विद्यालय के बच्चों ने भी अपने दांतों की जांच कराई। हिमानी अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र में जरूरतमंदों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने के संकल्प से सेवा और चिकित्सा सर्वोपरि अभियान शुरू हुआ है। इस अवसर पर राजकुमार बजाज, साक्षी सहरावत, अमायरा, ओकेश अंसारी, ऋषि, महिमा और प्रशांत सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें