संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति एवं विद्युत निविदा संविदा कर्मचारी सेवा संघ की रविवार को नौचंदी मैदान में दुर्गा मंदिर में बैठक हुई। बैठक में संविदाकर्मियों को नवगठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल न करने, ईपीएफ, ईएसआई और वेतन का भुगतान नहीं करने पर आक्रोश जताया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नवनिर्मित आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल नहीं करने का विरोध किया जा रहा है। कई माह से ईपीएफ व ईएसआई जमा नहीं किया गया है तथा कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। इसे अविलंब जमा कर भुगतान किया जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अमित कुमार, विनोद कुमार, अतुल, सरजीत, प्रभात कुमार, सौरभ मेहरा, अमित पंवार, अवधेश ठाकुर, राजकुमार, बिजेंद्र भाटी, बलराज सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद