फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डयूटी में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। डयूटी में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस चौकी मऊखास इंचार्ज को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। मेरठ-गढ़ मार्ग पर मऊखास में सीओ किठौर कार्यालय के परिसर में ही पुलिस चौकी स्थित है। दरोगा जितेंद्र सिंह को हाल ही में मऊखास चौकी इंचार्ज बनाया गया था। एसओ मुंडाली ने बताया कि 5 नवंबर से चौकी इंचार्ज बिना बताए गैरहाजिर हो गए। उधर, कार्तिक पूर्णिमा में जबरदस्त भीड़ मेरठ-गढ़ मार्ग से गुजरी। इसकी सूचना एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को दी गई। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एसओ मुंडाली पीके सिंह ने व्यवस्था बनाने के लिए दरोगा कुशवीर सिंह को यहां लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें