ए एस इंटर कॉलेज में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
मवाना। ए एस इंटर कॉलेज में यूनिट टेस्ट द्वितीय की पीटीएम एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह, शिक्षक, शिक्षिकाओं की उपस्थिति में अभिभावकों ने फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उसके उपरांत अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए मॉडल्स देखे। अभिभावकों ने कक्षा अध्यापकों से संपर्क कर अपने पाल्यों की प्रगति की जानकारी ली साथ ही कक्षा अध्यापकों द्वारा फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किए गए। विज्ञान प्रदर्शनी कोर्डिनेटर अन्जू सिंह, निष्ठा, निपेंद्र कुमार भटनागर, चीफ प्रॉक्टर विभा जैन, मीनाक्षी, कृष्ण चंद, संजय कुमार निमेष, विशेष कुमार रस्तोगी का विशेष सहयोग रहा। संवाद