चौहान चौक पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। (मवाना)
मवाना। चौहान चौक स्थित चौहान चौपाल में ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालु, राहगीर और स्थानीय निवासी शामिल हुए। आयोजन में पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही और आयोजकों ने उत्साह के साथ प्रसाद वितरित किया। मौसम को ध्यान में रखते हुए ठंडे शरबत की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। भाजपा नेता निपुण चौहान ने बताया कि ज्येष्ठ माह में बड़े मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष ज्येष्ठ माह में आठ मंगलवार पड़ रहे हैं, जिसे दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। भक्तों ने भगवान हनुमान के जयकारे लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में निशांत चौहान, भवय चौहान, भावित चौहान, धर्मराज चौहान, अमित कुमार, संदीप रस्तोगी, मधुर कौशिक, शिवम गुर्जर, हिमांशु जैन, संदीप जग्गी, नितिन चौहान, राहुल नागर, सोनू कंसल का सहयोग रहा।