मेरठ--------कृषि विवि में प्रसाद वितरण करते हुए अध्यक्ष विनय शर्मा व अन्य
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में श्री रामनवमी पर शिव दुर्गा मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के कर्मचारियों छात्रों एवं अधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजन एवं हवन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के भक्तों ने धूमधाम से मनाया। भंडारे में मुख्य रूप से संस्थापना अधिकारी शिवेंद्र सिंह, भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, पंडित विक्रम प्रसाद भट्ट, ऋषभ प्रताप सिंह, विशाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद