मेरठ। बज्म-ए-ख्वातीन एजुकेशनल चेरिटेबिल सोसायटी की मासिक सभा बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। सभा में दुर्दाना अख्तर ने अध्यक्षता की। जहीर अख्तर ने देशभक्ति गीत सुनाया। उस्मानी ने इस्लाम में समाजीकरण व शिक्षा की बात कही। सभी ने एक-दूसरे को बसंत की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन कमरुखिसा जैदी ने किया। उन्होंने 16वें मतदाता दिवस पर सभी को जागरूक किया और शपथ दिलाई। जैदी ने कहा कि शाबान का माह इबादत का माह है। रमजान की तैयारी का माह है। कार्यक्रम में रुहाना, नुजहरत, खालदा, सोनिया, अस्मां, फाहा जैदी आदि उपस्थित रहीं। संवाद