फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डायग्नोस्टिक असेसमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
सरधना। सेंट ज़ेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में डायग्नोस्टिक असेसमेंट कार्यशाला शामिल छात्र। स्कूल
विज्ञापन
सरधना। नगर के कालंद चुंगी पर स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए डायग्नोस्टिक असेसमेंट विषय पर ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक समझ, सीखने की क्षमता और विषयों पर पकड़ का मूल्यांकन करना था। उन्हें आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिल सके। प्रधानाचार्य डॉ. मेहरा ने विद्यार्थियों को आत्म-मूल्यांकन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि डायग्नोस्टिक असेसमेंट विद्यार्थियों को अपनी कमियों की पहचान करने और उन्हें सुधारने का अवसर प्रदान करता है। इससे न केवल उनकी शैक्षणिक प्रगति होती है। बल्कि आत्मविश्वास और सीखने की दिशा भी सशक्त होती है। विद्यार्थियों ने सवाल पूछे और आत्म-विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें