मेरठ। शिव सेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की 13वीं पुण्यतिथि पर जिला प्रमुख संदीप गर्ग के शिवसेना कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिवसैनिकों ने बाला साहब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि बाला साहब ठाकरे सच्चे हिन्दुत्व रक्षक और समाजसेवक रहे। इस अवसर प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, मुकेश शर्मा, अवनीश आर्य, कमल प्रजापति, यासीन खान, मुकेश शर्मा, जसवीर सिंह, शाजिद खान रहे। ब्यूरो