फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी जूनियर भर्ती कैंप का आयोजन

विज्ञापन
जानीखुर्द। सीएलएम इंटर कॉलेज में एनसीसी यूनिट गठन के लिये टैस्ट लेते सेना कर्मी फोटो संवाद
विज्ञापन
जानी खुर्द। कस्बा स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज जानी में सोमवार को 72 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ की कॉलेज यूनिट के गठन के लिए छात्र-छात्राओं के लिए जूनियर एनसीसी भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया कर्नल रवींद्र भंडारी, सूबेदार मेजर भीम सिंह और कॉलेज एनसीसी अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। कर्नल भंडारी और प्रधानाचार्य कुसुमलता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया एवं अनुशासन व राष्ट्रसेवा में एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या द्वारा कर्नल भंडारी को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस कैंप के दौरान सूबेदार विलास नेगी, विनोद कुमार, विजय चौधरी, अंकित सिंह, ललित त्यागी, पंकज कुमार तथा राकेश शर्मा आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें