फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि श्रृमिकों को संगठित कर रहा संगठन: एके जौहरी

Sat, 02 May 2026 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज मेरठ चैप्टर ने ग्राम रासना में विश्व श्रमिक दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कृषि श्रमिकों को सम्मानित किया गया। श्रमिकों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया। को कन्वीनर एके जौहरी ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को संगठित होने का प्रयास करने को कहा। जौहरी ने बताया कि इससे दुर्घटना, बीमारी या वृद्धावस्था में आर्थिक सहायता मिलेगी। उन्होंने समाज में कृषि श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल एडी त्यागी ने बैठक की व्यवस्था कराई। इस अवसर पर सतेंद्र त्यागी, धर्मवीर सिंह और बिजेंद्र त्यागी को भी सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त मंडलायुक्त डॉ. आरके भटनागर ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर केपी प्रधान, एडी त्यागी, नीटू, गिरीश, अनिल, अजय त्यागी, कल्याण सिंह, बाबूराम, सुमित, अमित, प्रमोद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें