फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन का आयोजन

विज्ञापन
वंदे मातरम को 150 वर्ष पूर्ण होने होने पर बाल भारती मे आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राएं। (स्
विज्ञापन
मवाना। बाल भारती पब्लिक स्कूल में देशभक्ति और गर्व से ओत-प्रोत वातावरण में वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन का आयोजन हुआ। संपूर्ण विद्यालय प्रांगण वंदे मातरम के स्वर से गूंज उठा जब विद्यार्थियों ने एक स्वर में उत्साह और देशप्रेम से भरकर इस अमर गीत का गायन किया। विद्यार्थियों के चेहरों पर राष्ट्रप्रेम की झलक देखते ही बनती थी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका संगीता रस्तोगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति हमारी निष्ठा, सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 2025 को इस गीत के रचे जाने के 150 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। यह गीत पहली बार 7 नवंबर 1875 को बंगदर्शन पत्रिका में प्रकाशित हुआ था और भारत की आजादी के आंदोलन में इसने अमिट भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि वह सदा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा में योगदान देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें