मोदीपुरम- भारतीय कृषि प्रणाली में एक माह के प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्र
मोदीपुरम। आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कॅरियर काउंसलिंग में विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारी दी गई। जीएलए यूनिवर्सिटी सिटी मथुरा के मैनेजर एकेडमिक इनिशिएटिव अवनीश तोमर मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न कॅरियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों, सही विषय चयन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को बताया कि कैसे वह अपनी रुचि और क्षमता के आधार पर भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं। विद्यालय निदेशक राजेश मित्तल ने कहा कि जीवन में सही दिशा और सही निर्णय सफलता की कुंजी है। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना है। संवाद