फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेंट्रल मार्केट पर जनप्रतिनिधियों के रवैये से विपक्ष नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। सेंट्रल मार्केट में तीन दिन चला व्यापारियों का धरना मंगलवार शाम सांसद व विधायक से वार्ता और आश्वासन के बाद खत्म हो गया। इसके बाद बाजार खुल गए। इस घटनाक्रम के साथ ही सोशल मीडिया पर विपक्ष ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जंग छेड़ दी। मिठाई बांटने, खिलाने और पटाखे फोड़कर दीपावली मनाने पर कड़ी नाराजगी भी जताई गई। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने पोस्ट किया कि वाह क्या दृश्य है। उनका कहना है कि जिन व्यापारियों की दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं। वह राख समेट रहे हैं और भाजपा नेता मिठाई बांट रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ भाजपा का एक और छल मौखिक आश्वासन है। कांग्रेस ने मांग की कि सरकार लिखित गारंटी दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें