मवाना। गांव नंगली खादर निवासी जगबीर ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए पत्र में बताया कि उसने नंगली खादर में 2022 में कृषि भूमि खरीदी थी। मौके पर उसे विक्रयकर्ता ने कब्जा दे दिया था। भूमि के संबंध में तकसीम का विवाद एसडीएम न्यायालय में लंबित है। जिसमें पक्षकार के अंश तय हो गए हैं। जिसमें लेखपाल को पुन: कुर्रे दाखिल करने के लिए 21 अप्रैल नियत है। 16 अप्रैल को विपक्षी ने साज करके उसकी गन्ने की फसल को तहस नहस कर दिया। उसने विपक्षियों से कहा तो लेखपाल ने एसडीएम का मौखिक आदेश बताकर फसल को जुतवा दिया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।