फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन एल्कोहल : शराबियों पर सख्त पुलिस, चलाया डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रात में होने वाले विवाद और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन एल्कोहल के तहत शुक्रवार रात ग्यारह बजे के बाद भी पुलिस की टीमें सड़कों पर उतर गईं। लालकुर्ती पुलिस इंडाना बार पहुंची। बेगमपुल, मवाना बस अड्डे, तेजगढ़ी सहित अन्य जगहों पर भी शराब पी रहे युवकों को पकड़कर चेतावनी दी गई। इसके अलावा सुशीला जसवंत राय अस्पताल के सामने खुल रही दुकान को भी सिविल लाइन पुलिस ने बंद कराया। सीओ कैंट संतोष सिंह ने शराबियों को फटकार लगाई। इसके अलावा जीरो माइल पर शराब पीने वालों को भी दौड़ाया गया। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को कई दिन से शिकायतें मिल रही थीं कि रात को शराब पीकर लोग दुकानों पर झगड़ा करते हैं। महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। इसके चलते रात 11 बजे के बाद दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें