फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन खुलें सभी बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। व्यापारिक संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सभी बाजारों को पांचों दिन खोलने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि पांच दिन बाजार खुलवाने की मांग के साथ जिलाधिकारी को व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी के आदेश के बाद नवीन मंडी को पांचों दिन खोलने का आदेश हो गया हैं। अन्य बाजारों को लेकर स्पष्ट आदेश तुरंत किया जाना चाहिए। वहीं, बेगमपुल व्यापार संघ महामंत्री पुनीत शर्मा, सृष्टि रेस्टोरेंट संचालक राजीव सिंघल और कलकत्ता स्वीट्स संचालक गौरव गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया। कहा कि शासनादेश के अनुसार पांच दिन बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन यहां इसका पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में व्यापारियों को भारी क्षति हो रही है। मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी पांच दिन शहर के संपूर्ण बाजारों को खोले जाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि शासनादेश में प्रदेश के बाजारों को पांच दिन खोलने की अनुमति दी गई हैं और दो दिन की साप्ताहिक बंदी हैं। लेकिन मेरठ में इसके विपरीत कार्य हो रहा हैं। ज्ञापन देने वालों में जीतू नागपाल, जिशान अहमद, शाहबाद, समीर, कुशान गोयल, शुएब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें