मेरठ। जनपद में 20 घंटे की 14 दिवसीय एसेसमेंट टेक्निक्स एंड टूल्स सेमिनार का शुभारंभ बृहस्पतिवार को प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक श्रवण कुमार यादव द्वारा किया गया। यहां एजूलीडर्स यूपी के संचालक डॉ. सर्वेश मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्राचार्य ने ऑनलाइन कार्यक्रम एवं अध्यापकों के प्रयासों को सराहना करते हुए कहा कि मेरठ में एक नया अध्याय जुड़ा है। उन्होंने टेक्नोलॉजी प्रयोग कर रहे अध्यापकों से कहा कि लॉकडाउन के बाद अपने आप को नए व्यक्तित्व के रूप में पाएंगे। यहां डॉ. सर्वेश मिश्रा (राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित) ने कार्यशाला की जरूरत, उद्देश्य और उपयोगिता आदि पक्षों पर विचार प्रस्तुत किए। प्रो. पूनम गर्ग ने वाले दिनों में किन विषय पर चर्चा होगी इसके बारे में संक्षिप्त विवरण दिया एवं विद्यालय में कक्षा में आंकलन का महत्व, उसकी उपयोगिता को समझाया। जनपद से उपस्थित 60 शिक्षकों ने अपना परिचय और विचार प्रस्तुत किए। टेक्निकल टीम के सदस्य शिवाली, नीलम पंकज, पूनम राना, नीरज सिंह एवं मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों द्वारा वे अपने जिले को नई पहचान देंगे।