फसल का उचित दाम न मिलने के कारण किसान परेशान हैं। कई साल से महंगाई की आग में जल रही प्याज अब किसानों के आसूं निकाल रही है। इस समय प्याज तीन रुपये किलो बिक रही है, जबकि किसान की लागत 8-10 रुपये है। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके बाद भी सरकार पूरी तरह मौन है। बाजार में व्यापारी फुटकर में प्याज 12 से 15 रुपये किलो बेच रहे हैं।
एक बीघा भूमि में प्याज उत्पादन और खर्च
खेत की जुताई पर खर्च - 1000
बीज खर्च एक किलो- 900
कच्ची खाद - 1600
पौधरोपाई पर खर्च- 600
बुवाई के समय डीएपी 15 किलो- 300
खरपतवार और दवाई छिड़काव - 300
यूरिया का छिड़काव दो बार - 150
सिंचाई छह बार - 400
निराई गुड़ाई खर्च - 900
कटाई-छटाई पर खर्च - 1500
घर से मंडी तक भाड़ा खर्च - 200
बोरा खर्च - 150
प्याज का उत्पादन - 10 कुंतल
कुल खर्च--- 8000
(नोट : खर्च रुपये में)