फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज निकाल रही किसानों के आंसू  

Wed, 01 Jun 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
ओनियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फसल का उचित दाम न मिलने के कारण किसान परेशान हैं। कई साल से महंगाई की आग में जल रही प्याज अब किसानों के आसूं निकाल रही है। इस समय प्याज तीन रुपये किलो बिक रही है, जबकि किसान की लागत 8-10 रुपये है। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके बाद भी सरकार पूरी तरह मौन है। बाजार में व्यापारी फुटकर में प्याज 12 से 15 रुपये किलो बेच रहे हैं। 
विज्ञापन


एक बीघा भूमि में प्याज उत्पादन और खर्च 
खेत की जुताई पर खर्च -   1000   
बीज खर्च एक किलो-   900 
कच्ची खाद - 1600 
पौधरोपाई पर खर्च-   600
बुवाई के समय डीएपी 15 किलो-   300
खरपतवार और दवाई छिड़काव -   300 
यूरिया का छिड़काव दो बार -    150 
सिंचाई छह बार  -  400 
निराई गुड़ाई खर्च - 900 
कटाई-छटाई पर खर्च   -  1500  
घर से मंडी तक भाड़ा खर्च   -   200  
बोरा खर्च -  150 
प्याज का उत्पादन   - 10 कुंतल
कुल खर्च--- 8000 

(नोट : खर्च रुपये में)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें