फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जो भक्ति को धारण करता है, वह कलयुग के प्रभाव से रहता है दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के श्रीकृष्ण मंदिर में चल रही शिव महापुराण में कथा व्यास ने तीसरे दिन कहा कि जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त हो जाता है भाग्यशाली है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में तीसरे दिन कस्बे के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया। वृंदावन के सामवेद विद्यापीठ गुरुकुल हरि बाबा आश्रम की कथा व्यास वर्षा गॉड ने कहा कि जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त हो वह भाग्यशाली है। भगवान के विषय में जानने के लिए जिज्ञासु हो, वह भाग्यवान है। हम लोग जिस कलयुग में जी रहे हैं, इस युग में बड़े-बड़े महात्माओं ने गहरा चिंतन किया है। जो भक्ति को धारण करता है, वह कलयुग के प्रभाव से बच जाता है। जीवन में तीन ताप परेशान करें तो भगवान के निकट पहुंच जाएं, जिससे हमें तीनों ताप से छुटकारा मिलता है। जब तक महाशिव पुराण हमारे जीवन में शामिल नहीं होगी, तब तक कलयुग के पाप हमें परेशान करते रहेंगे।यही शिवपुराण की महिमा है। शिव जैसा समान दृष्टा कौन होगा, महादेव दैत्य एवं देवों के लिए सदा कृपा वंत रहते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। पंडित दिनेश शर्मा ने शिव महापुराण कथा के आयोजन के बारे में बताया और कहा कि इस कथा के सुनने मात्र से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें