फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संचालक के 37 पदों पर एक-एक नामांकन, 43 पदों पर मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आठ गन्ना समितियों के संचालक पद के चुनाव में खूब सियासी जोड़तोड़ हुए। भाजपा प्रत्याशी अपने-अपने सर्किल में जोर आजमाइश करते दिखे। 82 सर्किल में 37 पदों पर एक-एक नामांकन आने से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। संचालकों के 43 पदों पर दो या इससे अधिक नामांकन हुए हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव की स्थिति और अधिक साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

नामांकन के लिए आठ केंद्र बनाए गए थे। सुबह से ही नामांकन के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया था। बुढ़ाना समिति के नौ सर्किल में आमने-सामने का मुकाबला होगा। जबकि मंसूरपुर, बिरालसी और रोहाना कलां में तीन-तीन पदों पर ही चुनाव की संभावना है। तितावी समिति के 11 सर्किल के नामांकन शहर में हुए। यहां चार पदों पर एक-एक नामांकन आया है। शुक्रवार को नामांकन की जांच और सोमवार को नामांकन वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। अगर जरूरत पड़ी तो 16 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। 80 सर्किल के अलावा दो संचालक नामित है। कुल 82 सर्किल पर चुनाव चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें