फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गेझा रोड पर बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 13 Oct 2023 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में गेझा रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार जानी खुर्द निवासी राजेंद्र (50) की मौके पर मौत हो गई, दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

जानी खुर्द निवासी राजेंद्र उर्फ डैनी दोपहर को डेढ़ बजे के करीब बाइक से मोहिउद्दीनपुर की तरफ आ रहे थे। गेझ़ा गांव के पास सामने से अचानक आई बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राजेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार गेझ़ा निवासी चमनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि चमनवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें