मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण की तरफ से मंगलवार को लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी करनवीर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में एक कॉलोनी को ध्वस्त किया गया जबकि सात दुकानें सील की गईं। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मदीना कॉलोनी में राशिद मलिक द्वारा 20 हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। जिसे एमडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। वहीं, उमर गार्डन में समीर द्वारा बनाई जा रही सात दुकानों को सील कर दिया गया। अभियान में अवर अभियंता महादेव शरण, देवेंद्र चौहान, ओमपाल सिंह, एमडीए सचल दस्ता, लिसाड़ी गेट पुलिस मौजूद रही।