फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनौनी चीनी मिल का एक बॉयलर में खराबी आई, गन्ना पेराई में आ रही समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। बजाज चीनी मिल किनौनी में सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण पेराई बाधित हो गई। मिल प्रबंधन के मुताबिक तकनीकी खराबी को दूर करने का काम जारी है। बजाज शुगर मिल किनौनी की प्रतिदिन सवा लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने की क्षमता है और रोजाना चीनी मिल लगभग एक लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर रहा है। सोमवार सुबह मिल का एक बॉयलर खराब हो जाने से पेराई बंद हो गई। मिल में गन्ना लेकर जाने वाले किसान परेशान रहे। यार्ड में गन्ने की बुग्गियों व ट्रैक्टर ट्रॉली की लंबी लाइन लग गई। हालांकि मिल प्रबंधन का कहना है की दोपहर बाद मिल को धीमी गति पर चालू कर दिया गया है लेकिन अभी पूरी तरह से तकनीकी खराबी दूर करने के लिये बहार से कुछ पुर्जे मंगाए गए हैं। हालांकि दोपहर में कम छमता पर शुरू हुए मिल से किसानों ने राहत महसूस की। मिल के गन्ना महाप्रबंधक राजकुमार टाया का कहना है कि तकनीकी खराबी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है कुछ पुर्जे बाहर से मंगाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें