फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत से पानी निकालने के विवाद में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव दबथुआ में खेत से पानी निकालने के विवाद में पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांव दबथुआ निवासी ब्रजवीर पुत्र ब्रह्म सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को अपने बेटे आदित्य के साथ खेत में मौजूद थे। इसी दौरान पानी निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उनके भाई कमरपाल के लड़के अरुण, सुमित, राकेश, जोगिंद्री और देवेंद्री ने उनके साथ मारपीट कर दी। तहरीर के आधार पर सभी पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें