फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह पूर्व लापता महिला आगरा में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह पूर्व लापता महिला आगरा में मिली
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। बेगमाबाद से डेढ़ माह पूर्व लापता हुई महिला को पुलिस ने आगरा से बरामद कर लिया। पुलिस ने रविवार की रात में महिला व उसके साथ में एक युवक को हिरासत में लिया। सरधना क्षेत्र के बेगमाबाद गांव से राखी नाम की महिला करीब डेढ़ माह पूर्व खेत पर पशुओं के लिये चारा लेने गई थी, वह लापता हो गई। महिला के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। महिला के मेहरमती गणेशपुर निवासी मायके वालों नेेे राखी की बरामदगी नहीं करने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वहीं, पुलिस ने रविवार की रात्रि में मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर महिला को आगरा से बरामद कर लिया, महिला के साथ वहां का एक युवक भी मिला। पुलिस उसे भी थाने ले आई। पुलिस इस मामले में महिला व युवक से पूछताछ में जुटी हैं। थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें