फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने के एक आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम लगाने के एक आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

मवाना। टैक्सी चालक की हत्या करने के मामले में परिजनों ने सड़क जाम कर दी थी। एसपी देहात के निर्देश पर जाम लगाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें फरार चल रहे एक आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब एक वर्ष पूर्व गांव सठला निवासी टैक्सी चालक सिराजुद्दीन की भैसा रोड पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद एसपी देहात अविनाश पांडेय कई थानों की पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन परिजनों को दिया था। इसके बाद भी चालक के परिजनों सहित अन्य लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाया था। इसमें एसपी देहात ने मुजीब पुत्र इश्तियाक समेत नौ लोगों के अलावा 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देर रात पुलिस ने मुजीब खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें