किठौर। पुलिस ने मंगलवार को कासमपुर में रंजिश में हुई मारपीट के मामले में नामजद आरोपी आदेश उर्फ अमन को माछरा के अंडरपास पुल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गांव के ही रोबिन, रिंकू उर्फ अजय और आदेश ने सुंदर के साथ जमकर मारपीट की थी। जिसमें तीनों को नामजद किया गया था। पुलिस ने आदेश को गिरफ्तार किया है।