लोहियानगर पुलिस ने गांजे के साथ गिरफ्त किया साहिब। स्रोत पुलिस
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने 1210 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि रविवार को चिंदौड़ी पुलिया के पास से फतेहउल्लापुर निवासी साहिब को गश्त के दौरान पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1210 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उसके खिलाफ पहले भी चोरी और लूट के मुकदमे भी दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद