फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बेरोकटोक दौड़ने लगे ओवरलोड ट्रक

विज्ञापन
सरधना नगर में बेरोकटोक दौड़े गन्ने के ओवरलोड ट्रक। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। सरधना नगर में गन्नों के ओवरलोड ट्रकों पर पुलिस ने एक दिन ही कार्रवाई करना काफी समझा। जिसका परिणाम सोमवार को देखा गया कि गंगनहर पटरी मार्ग सहित नगर में ओवरलोड ट्रक बेरोकटोक दौड़ते नजर आए। ट्रकों से लगे जाम को पुलिस खुलवाती नजर आई, पर उन्हें रोकने की कार्रवाई नहीं की। जानकारी हो कि रविवार को सीओ के आदेश पर थाना पुलिस ने गन्नों के ट्रकों को रुकवा लिया था। पुलिस ने नौ ट्रकों का चालान किया था। वहीं, केवल रात में ही ट्रकों चालकों को जाने की चेतावनी दी थी। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय के मुताबिक ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ पंकज सिंह के मुताबिक पुलिस के पास कोई लिखित में आदेश नहीं है, कि दिन में गन्नों के ओवरलोड ट्रकों का संचालन रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें