फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी के शक में युवक को सड़क पर गिराकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के तहसील रोड पर पशु चिकित्सालय के पास भीड़ ने युवक को बाइक व मोबाइल चोरी के आरोप में सड़क पर गिराकर पीटा। भीड़ आरोपी युवक के साथ मारपीट करते हुए अपने साथ ले गई। राहगीरों ने थाना पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

तहसील रोड पर पशु अस्पताल के पास रविवार शाम एक युवक पर बाइक व मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसे लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी को युवकों ने पकड़कर जमीन पर गिरा लिया और जमकर पीटा। युवक को पीट रहे लोग उस पर मोबाइल व बाइक चोरी का आरोप लगा रहे थे। राहगीरों ने युवक को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन युवक को पीट रहे लोग उसे उठाकर ले गए। राहगीरों ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। फिलहाल घायल युवक का मेडिकल करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें