फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिकायत पर डीआईओएस ने स्कूलों से मांगा आय का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम वार्ड 32 के समाजसेवी जय सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मेरठ के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य कानूनों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। हर साल 30 सितंबर को विद्यालयों की जमीन, संपत्ति और उससे मिलने वाली आय का विवरण भेजा जाना अधिनियम 1974 के अनुसार अनिवार्य होता है। इसके बाद भी कोई प्रबंधक और प्रधानाचार्य विवरण नहीं भेजता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालयों की जमीन, जायदाद, सम्पत्ति और उससे होने वाली आय का सही सदुपयोग नहीं किया जा रहा है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने मेरठ के ब्यौरा नहीं देने वाले 15 स्कूलों प्रधानांचार्याें से तीन दिन में पूरी रिपोर्ट मांगी है। जय सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ प्रधानाचार्य उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें