रोहटा। मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी के संगठन विस्तार के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत जगदीश गिरी ने मेरठ मंडल अध्यक्ष रहे ओमकार शर्मा को पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री रहे अरुण शर्मा को महासचिव नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर संगठन से जुड़े संजय गर्ग, श्रीप्रकाश, सोनू, विनोद, पुष्पा गुर्जर, रिछपाल आदि ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी। इस संगठनात्मक विस्तार से क्षेत्र में मानवाधिकार जागरूकता और न्याय सुरक्षा को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।