मेरठ। दुर्गापुरम में सहयोग सामाजिक संस्था की ओर से राष्ट्रीय आम दिवस पर दावत-ए-इश्क महफिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ घनश्याम दास और निशा कश्यप ने किया। मुख्य अतिथि सीए कल्पक कपलश, संस्था अध्यक्ष दिनेश शांडिल्य, निर्देशिका अरुणा पंवार, सचिव अरविंद रस्तौगी, डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, शिक्षक प्रेम चंद, ज्योतिषाचार्य डॉ. आशा त्यागी तथा बांसुरी वादक सतीश अरोरा ने अपने विचार रखे। गजलकार ओंकार गुलशन को मिस्टर मैंगो और कवयित्री कमलेश तन्हा को खिताब दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. शशि खन्ना, राजकुमारी, राजबाला कपिल, सतीश सहज सहित अनेक कवियों ने कृष्ण भक्ति की रचनाएं प्रस्तुत कीं। अंत में महाप्रभु जगन्नाथ को 21 किलो आम का भोग लगाया गया। सिद्धांत कश्यप और उत्कर्ष कश्यप ने आभार व्यक्त किया। ब्यूरो